सफलता के लिए संभावनाओं की तलाश
एक कहानी – सफलता की एक राजा था, जो बहुत सुन्दर, बेहद दयालु, प्रजा का ध्यान रखने वाला और बहादुर था। एक युद्ध में उसके पैर में गहरी चोट लग गई और पैर का कुछ हिस्सा काटना पड़ गया। तथा एक दूसरे युद्ध में राजा की एक आँख भी चली गयी और वो काणा हो गयाl।इससे वह सुन्दर राजा काफी बदसूरत दिखने लगा। एक दिन राजा ने सोचा कि मेरे पूर्वजों कि खूबसूरत तस्वीरें महल के चारों तरफ लगी हुई हैं, मेरी भी लगनी चाहिए।
राजा का चित्र
अतः राजा ने घोषणा करवाई कि जो भी मेरा अच्छा चित्र बनाएगा उसे बड़ा पुरुस्कार दिया जायेगा। चित्रकारों ने सोचा कि राजा तो बदसूरत है जिसका एक पैर छोटा तथा एक आँख से काणा भी है, फिर राजा कि अच्छी तस्वीर कैसे बन सकती है ! और अच्छी तस्वीर नहीं बनेगी तो राजा नाराज हो जायेगा। लेकिन एक चित्रकार ने राजा कि तस्वीर बनाने कि चुनौती स्वीकार की और अलग तरह से सोचना शुरू किया।
यह भी पढ़ें – प्रेरणा MOTIVATION
सकारात्मक संभावना भरी सोच
उस चित्रकार ने सकारात्मकता से जो संभव है वह सोचना शुरू किया। उसने राजा की अच्छाइयों के बारे में सोचना शुरू किया। चित्रकार ने राजा की अच्छाइयों के बारे में सोचा तो उसे लगा की राजा बहुत नेक, दयालु, और उदारवादी है। प्रजा को ऐसा राजा भाग्य से मिलता है | चित्रकार ने निर्णय लिया की वह राजा की खूबियां दिखायेगा। एक इंसान के शरीर में बहुत अंग होते है एक पैर और एक आँख को छोड़कर वह बाकी अंगों बेहद खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित कर सकता है तथा पैर और आँख गवाने का कारण युद्ध में राजा की वीरता का प्रमाण दे सकता है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को राजा की वीरता की प्रेरणा मिले तथा राजा के शौर्य की गाथा सुनकर गौरान्वित महसूस कर सके। यह एक संभावना भरी सोच है।
कहानी का तात्पर्य
अतः इस कहानी का तात्पर्य यह है कि जीवन में सकारात्मकता के साथ संभावना भरी सोच रखेंगे तो हमें अपनी जिंदगी में चारों तरफ अच्छी चीजें ही नजर आएगी। उस चित्रकार को उस राजा में सबकुछ अच्छा ही नजर आ रहा था।
संघर्ष प्रकृति का आमंत्रण है, जो स्वीकार करता है, वही आगे बढ़ता है।
1 thought on “सफलता (MOTIVATION)”