घर में पूजा करना (संस्कृति)

घर में पूजा करना और शंख बजाना जरुरी

            घर में पूजा करना और शंख बजाना जरुरी होता है हर रोज सुबह कुछ समय के लिए स्वयं भजन करें या भजन लगाए| इसके साथ ही पूजा करते समय घंटी आदि बजाते हुए मधुर आवाज में भजन गायन करें| पूजा के बाद शंख अवश्य बजाना चाहिए इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी तथा घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी, घर में पूजा करना हिन्दू धर्म में हमारी संस्कृति की पहचान है|

वास्तुदोष दूर करने के लिए घर में शंख से जल का छिड़काव

            शंख की ध्वनि भी इस कार्य के लिए उत्तम मानी गयी है पूजा के उपरांत घर में शंख के जल का छिड़काव करने से घर का वास्तुदोष दूर होता है, तथा ईश्वर का आशीर्वाद सदा बना रहता है| भगवान् कहते है :- जो प्राणी शंख में जल लेकर “ॐ नमोः नारायणाय” मंत्र का उच्चारण करते हुए मुझे नहलाता है वह सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है | जो जल शंख में रखा जाता है वह गंगाजल के समान होता है |

यह भी पढ़ें – गाय के घी का दीपक (संस्कृति)

शास्त्रों और विज्ञान में शंख बजाने का महत्व

          हिन्दू धर्म में शंख बजाने का विशेष महत्व माना गया है| हर शुभ वह मांगलिक कार्यों पर शंख अवश्य बजाया जाता है| शास्त्रों के अनुसार शंख बजाने से सुख समृद्धि सहित कई अन्य लाभ होते है, वहीँ विज्ञानं के अनुसार शंख बजाने से कई बीमारियां दूर होती है| जैसे – अगर किसी को श्वास की तकलीफ है तो नियमित शंख को बजाने से श्वास की परेशानी ख़त्म हो जाती है| प्रतिदिन शंख बजाने से दिमाग में रक्त-संचार ठीक से होता है तथा स्ट्रेस लेवल कण्ट्रोल में रहता है| शंख को माँ लक्ष्मी की मूर्ति के पास रखने से घर में  सुख, समृद्धि और वैभव आता है या वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को घर की कमजोर दिशा में रखने से यश, कीर्ति और उन्नति की प्राप्ति होती है|

3 thoughts on “घर में पूजा करना (संस्कृति)”

Leave a Comment